फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीमा पर तनाव, सोशल मीडिया पर हो रहे जुबानी हमले

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। भारत-पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य कार्रवाई के बीच सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग छिड़ी है। दोनों देशों के लोग एक दूसरे को युद्ध में परिणाम भुगतने की धमकी देती हुई पोस्ट अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी फेसबुक, यू-ट्यूब, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की वाहवाही करते हुए इस बार पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। गांव खुदाबक्सपुर माजरा निवासी अभिमन्यू राणा अपनी फेसबुक आईडी पर लिखते है कि युद्ध तो हम एक हिन्दुस्तानी होने के नाते लड़ते हैं, जात-पात धर्म- मजहब का कोई मतलब नहीं। गांव तिलफरा निवासी सहदेव पुंडीर ने पोस्ट किया कि जयहिंद भारतीय सेना। सुमित ने लिखा कभी भी यह घोषणा हो सकती है कि कि अब हमारे बीच पाकिस्तान नहीं रहा। रविंद्र सिंह पुंडीर ने लिखा कि लग रहा है आज पाकिस्तान का नक्शा बदल सकता है क्योंकि पूरा पाकिस्तान ब्लैक आउट हुआ है। विपुल जैन लिखते हैं कि अब तो लगे हाथ भारतीय सीमा का विस्तार कर ही लेना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें