फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आम महोत्सव में जिले की धूम, बसंत कुमार को सीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
लखनऊ में हुए आम महोत्सव में जिले के किसान बसंत कुमार को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन से पांच जुलाई तक हुए आम महोत्सव-2026 में जिले ने शानदार प्रदर्शन किया। बेहट रोड के गांव रंडौल निवासी बसंत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाग के बेहतर प्रबंधन, न्यूनतम कीटनाशक और उन्नतशील प्रजातियों के लिए सम्मानित किया है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा आयोजित आम महोत्सव में प्रदेशभर से आए किसानों ने अपनी-अपनी आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया। इस आम महोत्सव में बसंत कुमार ने भी स्टॉल लगाया। बसंत कुमार ने बताया कि उनके बाग में कई पेड़ वर्षों पुराने हैं। उन्होंने लखनऊ में हुए आम महोत्सव में फजली, सवरभिस्ता, मलियागिरी, तोतापरी, मल्लिका, जाफरान, रामकेला, मालदा आदि प्रजातियों के आम को प्रदर्शित किया। उनके आम के बाग की खासियत है कि इसमें किसी तरह के कीटनाशक और कल्टार आदि का इस्तेमाल नहीं होता। उनके स्टॉल पर आने वाले दर्शक आम को चखने के बाद दीवाने हो गए। सभी ने उनके आम की स्वाद और रंगत की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि उन्हें वर्ष 2019 में आयोजित आम महोत्सव में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। उनके बेटे विकास कुमार को वर्ष 2023 में जाफरान आम के लिए भी प्रथम पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें