करतब दिखाते घुड़सवार
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को देहरादून रोड स्थित सैन्य अश्व, श्वान एवं पाइप बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति दी। सैन्य अश्वों द्वारा टेंट पेगिंग और बाधा दौड़ में भाग लिया। आरवीसी सेंटर और कॉलेज मेरठ कैंट से आए सैन्य श्वानों ने खोई वस्तु ढूंढना, जमीन में दबे विस्फोटक पदार्थों का पता लगाने सहित हैरतअंगेज करतब दिखाए। तत्पश्चात कोर के प्रसिद्ध पाइप बैंड की ओर से मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मेरठ से प्रशिक्षण के लिए आए श्वान दल ने अद्भुत प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया।