फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास प्राधिकरण ही बन रहा विकास में बाधक

Thu, 19 Sep 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीआईएस के औद्योगिक संगम में उद्यमियों ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समस्याओं को लेकर मंथन किया। उद्यमियों ने समस्याएं उठाते हुए कहा कि विकास प्राधिकरण का गठन विकास के लिए हुआ है, लेकिन कुछ मामलों में वह विकास में बाधक बन रहा है। इसका समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनता एवं उद्यमियों ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष राय से तीखे सवाल किए। उन्होंने पूछा कि विकास प्राधिकरण अपने नाम के विपरीत लगता है, लोग कहते हैं कि नाम तो विकास का है, लेकिन ये विभाग विकास में बाधक है। इस पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि विभाग तो विकास के लिए ही है, लेकिन शहर के ही कुछ लोग बाधक बन रहे हैं।
नक्शे में होने वाली देरी को खत्म किया जाए और सरलीकरण के जवाब में उन्होंने कहा कि नक्शा पास करने वाली जटिलताओं का सरलीकरण किया जाएगा। उद्यमियों ने सवाल किया कि निर्माण कार्य में सील लगाने से पहले निर्माण कर्ता को अपना पक्ष रखने का अवसर अवश्य दिया जाना चाहिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि हम सील करने में तेजी नहीं करते, अगर सील करने वाले नियम कड़े किए जाएं तो आधे से ज्यादा बिल्डिंग सील हो जाएंगी।
विज्ञापन

- महानगर के चौराहे और प्रवेश द्वार का होगा सुंदरीकरण
मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे निर्माण कार्यों एवं विकास पर सकारात्मक सोच के साथ सभी कार्य किया जा रहे हैं। महानगर के चौराहा एवं प्रवेश द्वार के सुंदरीकरण की रूपरेखा तय हो चुकी है। विशिष्ट अतिथि नगरायुक्त संजय चौहान ने कहा कि 15 वित्त आयोग के तहत कुछ और धनराशि आवंटित हो चुकी है, जिसके तहत नगर में विकास कार्य आरंभ कराए जाएंगे। साप्ताहिक बंदी मंगलवार पर कहा कि मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए प्रतिदिन रोज-रोटी कमाने वाले लोगों के लिए वेंडर जोन बनाया जा रहा है। अब वेंडर जोन में रहने वाले लोगों को अनुज्ञा पत्र जारी किए जाएंगे और बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगेगा। आर्किटेक्ट मनप्रीत बजाज एवं अमरनाथ ने भी उद्यमियाें की ओर से अपना पक्ष रखा।
नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीके सिंह, सीआईएस के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, चेयरमैन एचएस चड्ढा, महासचिव अमित चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय वशिष्ठ, संयुक्त कोषाध्यक्ष गौरव जैन, रविंद्र कलरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें