फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोर की मौत

Mon, 26 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पॉवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के चिलकाना में विद्युत निगम की लापरवाही से तीन दिन से टूटे पड़े विद्युत तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब छह: बजे गांव पटनी निवासी वेदपाल शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र मनु अपनी साइकिल पर पड़ोस के एक किशोर के साथ खेत में शौच के लिए गया था।

सत्संग भवन के सामने से ग्राम कालुमाजरा जाने वाले रास्ते में रामचंद्र के नलकूप के पास खेत में एलटी विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था। इसमें मनु उलझ गया तथा तार में आ रहे करंट से मौके पर ही मनु की मौत हो गई।

मनु के चाचा सोम प्रकाश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर में कहा गया है कि टूटे तथा जर्जर हो चुके तारों के बारे में जेई तथा एसडीओ को सूचित किया गया था, लेकिन कोई  कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनु के पिता का देहांत छह: वर्ष पहले ही हो गया था। मनु अपनी तीन बहनों में अकेला छोटा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें