फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीने में गोली लगने से हुई थी बदमाश की मौत

Sun, 31 May 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा और चिलकाना पुलिस से मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश अहसान कपूरी की मौत सीने में गोली लगने से हुई थी। उसे दो गोली लगी थी। दूसरी गोली दाएं पैर में लगी थी। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम किया। इसमें करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरसावा और चिलकाना पुलिस टीम डूमवाला गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए थे। पुलिस को देखकर बदमाश सरसावा की तरफ भागे थे। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने एसओ की सरकारी गाड़ी के शीशे पर गोली मारी थी।
इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया के पास बाग में घुसकर बदमाशों ने पेड़ की आड़ लेकर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नकुड़ के गांव कपूरी निवासी एक लाख रुपये का इनामी बदमाश अहसान घायल हुआ था, जिसे जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखते ही अग्रिम कार्रवाई शुरू की। शनिवार को शव का जिला अस्पताल में एक्सरे कराया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में अहसान को दो गोली लगना है। एक गोली सीने में बीचों-बीच लगी थी, जो आर-पार हो गई थी।
गोली लगने से अंदरुनी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावा दूसरी गोली अहसान के दाहिने पैर में घुटने से नीचे लगी। दो डॉक्टरों के पैनल ने करीब एक से डेढ़ घंटे में पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें