फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने पर अदालत ने किया तलब

Thu, 24 Jul 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने वर्ष 2020 में दर्ज दुष्कर्म के मामले को झूठा पाया। इसके साथ ही दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक महिला समेत तीन लोगों को अदालत ने 17 अगस्त को तलब किया है।
विज्ञापन


थाना तीतरों क्षेत्र निवासी एक महिला ने वर्ष 2020 में विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के चार पदाधिकारियों कुशलपाल, प्रकाशचंद, दुष्यंत कुमार और विरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी आदि का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। अदालत ने मामले को सुनने के बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। पुलिस विवेचना में दुष्कर्म समेत अन्य आरोप झूठे पाए गए। जांच में सामने आया कि मुकदमा दबाव बनाने के लिए लिखवाया गया था। अदालत ने तीनों लोगों को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें