फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने बच्ची देने से इंकार किया

Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबोली गांव में ट्यूबवेल की नाली के पानी में बहकर आई 15 दिन की बच्ची को लेने के लिए बुधवार को सहारनपुर चाइल्ड केयर के कुछ लोग कोतवाली पहुंचे लेकिन उसकी सुपुदर्गी लेने वाले दंपति ने उसे देने से इंकार कर दिया। दंपति का कहना है कि उनके कोई बेटी नहीं है। इसलिए वे ही इसकी परवरिश करेंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को अंबोली गांव निवासी नितिन और योगेश को बेगमपुर रोड पर रणवीर सैनी के खेत पर पहुंचे तो उन्हें एक बच्ची ट्यूबवेल की नाली में पानी में बहती हुई मिली थी। ग्रामीणों को जानकारी दी गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मासूम बच्ची को पानी में कौन डालकर गया इसका जवाब किसी के पास नहीं था। बाद में बच्ची को बेगमपुर गांव निवासी दीपक कुमार की सुपुदर्गी में दे दिया गया था। 

बुधवार को सहारनपुर से चाइल्ड केयर की टीम बच्ची की सुपुदर्गी लेने के लिए देवबंद कोतवाली पहुंची। इस दौरान प्रदीप और उसकी पत्नी सुषमा भी कुछ ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गई। काफी देर बातचीत होने के बाद प्रदीप और सुषमा ने बच्ची को देने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


सुषमा ने बताया कि उसके दो बेटे हैं जबकि उसे बेटी की बहुत चाहत थी। वह बच्ची की परवरिश करेगी। वहीं दीपक ने भी पत्नी की ख्वाहिश पर मुहर लगाते हुए सहारनपुर से आई टीम को बच्ची देने से साफ इंकार कर दिया। दीपक ने बताया कि चाइल्ड केयर की टीम ने उन्हें बृहस्पतिवार को सहारनपुर बुलाया है। वह बच्ची को अपने पास रखने के लिए वहां जरूर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें