फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का तहसील पर धरना-प्रदर्शन

Wed, 26 Oct 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसानों की मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। 
विज्ञापन


भाकियू तहसील अध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग उठाई है कि विद्युत निगम द्वारा किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, जिसे बंद कराया जाए। जिनके पास कनेक्शन नहीं है उन पर ही कार्रवाई की जाए। नहरों रजवाहें की खुदाई की जाए।

उन्होंने बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे नकली मावा व नकली कीटनाशक पर भी रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांवों में बिक रही कच्ची शराब फसाद की जड़ है, इस पर पाबंदी लगे।
विज्ञापन


इसके अलावा भाकियू तहसील अध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह ने मुकंदपुर से होकर जा रही रामपुरी रजवाहे की पटरी टूटने से खेतों में पानी भरने से बर्बाद हुई किसानों की धान फसल के मुआवजे की मांग की। इस मौके. सेवाराम, कान सिंह, तीरथपाल, सीताराम, बलदीप, नाथीराम, आदित्य, बीरमपाल, राजू, पवन सिंह, अशोक, मैनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें