सहारनपुर में श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने रैली निकालकर शहरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुदसिया अंजुम ने किया। कहा कि अपने परिवार एवं मोहल्ले में वोट डालने के प्रति मतदाताओं को जागरूक करें। मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा, एडीएमएफ हरीश चंद्र एवं मतदाता जागरूकता अभियान के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने छात्राओं, अभिभावकों और स्टाफ को मतदान करवाने की शपथ दिलाई।
जन जन को चेताना है, मतदाता को जगाना है, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी, देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा, पंद्रह फरवरी भूल न जाना, वोट डालने जरूर जाना आदि नारों से मतदाताओं केे जागरूक किया।
रैली गांधी कालोनी, श्यामपुरी कालोनी, मोहल्ला मातागढ़ आदि क्षेत्र में निकाली गई। इसमें दया शर्मा, सुषमा रानी, सिम्मी गुलाटी, रीता गुप्त, देवेंद्र कुमार, राजीव वालिया, वृंदा, रुबी कांबोज, हिमानी, राधिका, पूनम, कमलेश, सरोज, संतोष, पारुल, रुबी, पल्लवी, अमरीन मौजूद रहे।