फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद सुलझाने गए सभासद से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। एक कॉलोनी में पारिवारिक मतभेद को समझाने पहुंचे सभासद के साथ एक पक्ष के लोगों व अन्य कॉलोनी वासियों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सभासद को थाने पर ले आई। जहां काफी गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

नगर स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला और उसके पति में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के दौरान उक्त कॉलोनी क्षेत्र के सभासद को भी महिला ने अपने घर में बुला लिया। इस दौरान महिला के पति और सभासद में नोकझोंक हो गई जिसमें महिला के पति और पति के रिश्तेदारों ने सभासद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं सभासद को अपने घर में बंद कर शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे अन्य कॉलोनी के लोगों ने भी सभासद के साथ मारपीट की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभासद को लोगों से छुड़ाया और उन्हें लेकर थाने पहुंची। थाने में काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला रफा दफा हुआ।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया पति और पत्नी के विवाद में किसी बात को लेकर सभासद के साथ मारपीट का मामला आया, दोनों पक्षों में सहमति हो गई है, कोई पक्ष कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें