फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आवासीय विद्यालय की तीन छात्राओं की हालत बिगड़ी, करानी पड़ी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद ब्लाॅक के गांव भैंसराऊ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की तीन छात्राओं की हालत शुक्रवार को बिगड़ गई। इन्हें बुखार और दस्त की शिकायत होने पर सीएचसी फतेहपुर में भर्ती करानी पड़ी। हालांकि उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर छात्राओं की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात आवासीय विद्यालय की कुछ छात्राओं को बुखार, उल्टी, फुंसी और एलर्जी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें हुईं। इस पर स्टाफ द्वारा उन्हें उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर भिजवाया गया। यहां दीपिका पुत्री मनीष निवासी चखरेहटी, अनिका पुत्री महेश सिंह निवासी खुब्बनपुर और आयुषी पुत्री नवीश निवासी पिठौरी को बुखार तथा दस्त के चलते भर्ती कर लिया गया, जबकि अन्य छात्राओं पलक, सांझी, नाविका, पूजा, इकरा और वंदना को दवाई देकर आवासीय स्कूल भेज दिया गया। भर्ती की गई छात्राओं को भी उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उनकी छुट्टी कर दी गई। छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग की आशंका भी जताई जा रही है लेकिन स्कूल प्रबंधन और चिकित्सक इससे साफ इंकार कर रहे हैं।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन अमिता ने बताया कि उनके यहां दो सौ छात्राएं हैं। यदि खाने की गुणवत्ता खराब होती और फूड प्वाइजनिंग का मामला होता तो अन्य छात्राएं भी इससे नहीं बच पाती, जबकि विद्यालय की अन्य छात्राएं बिल्कुल स्वस्थ हैं। वह केवल रुटीन चेकअप के लिए बच्चों को लेकर गई थी।
विज्ञापन



आवासीय विद्यालय की छात्राओं को रुटीन चेकअप के लिए लाया जाता है। दो छात्राओं ने बुखार और कमजोरी तथा एक ने दस्त की शिकायत की थी। इस पर उन्हें ड्रिप लगाई गई थी। कुछ घंटे बाद ही उनकी छुट्टी कर दी गई थी। फूड प्वाइजनिंग का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन


- डॉ. संजीव कुृमार
अधीक्षक सीएचसी फतेहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें