फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्डर रखते समय क्रेन पलटी, ऑटो पर गिरा आगे का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे पुल पर गर्डर रख रही क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके आगे का हिस्सा सवारी से भरे ऑटो पर गिर गया। हादसे में ऑटो चालक और निर्माणाधीन कंपनी का कर्मचारी घायल हो गया, जबकि सवारियों ने ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रामपुर मनिहारान में रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे निर्माणाधीन पुल पर क्रेन से लोहे का गर्डर रखा जा रहा था। इसके लिए वाहनों का आवागमन रोक रखा था। इसी दौरान रामपुर मनिहारान की तरफ से एक ऑटो तेज रफ्तार में वहां से निकलने लगा, तभी क्रेन का पहिया निकल गया। क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई और उसके आगे का हिस्सा ऑटो के ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन

ऑटो में पीछे बैठी चार सवारियां कूद गईं, जबकि चालक सहारनपुर के गुरुद्वारा रोड निवासी राजेंद्र पुत्र देवीशरण और पास खड़ा कंपनी का कर्मचारी मनोज निवासी झारंखड गंभीर रूप से घायल हो गए। लोहे का गर्डर ऑटो से थोड़ी दूर जाकर गिरा।
दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच वहां हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे का पता चलते ही एसडीएम युवराज सिंह और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आवागमन सुचारु कराया गया। बता दें, कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य लंबे समय से अधर में लटका पड़ा है। निर्माणाधीन पुल के दोनों तरफ सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। अभी भी करीब छह माह तक पूरा होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

n यह बोले प्रत्यक्षदर्शी : प्रत्यक्षदर्शी अनुज चौधरी का कहना है कि हादसे के समय वह भी मौके पर मौजूद थे। अचानक तेज धमाके जैसे आवाज हुई और ऑटो अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें