महिला से मिलकर उनका दु:ख सुनते चेयरमैन राम आसरे विश्वकर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
बेहट में राज्य पिछड़ा आयोग के चेयरमैन राम आसरे विश्वकर्मा हादसे से सहमे साढ़ौली भूड़ गांव में पहुंचे। उन्होंने हादसे में मारे गए सोमपाल और उसके बीवी, बच्चों के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटा और सरकार की तरफ से जल्द मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।
रविवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव साढ़ौली भूड़ पहुंचे राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राम आसरे विश्वकर्मा सीधे मृतक सोमपाल के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ है। प्रदेश सरकार ने मुआवजे के आदेश जारी कर दिए गए है। जल्द पीड़ितों को मुआवजा मिलेगा। उन्होंने हादसे के दौरान सोमपाल और उसके बीबी बच्चों को बचाने के प्रयास में मारे गए अंकित गुप्ता के परिवार से भी मुलाकात की। इस दौरान राज्य मंत्री से मिलने पहुंचे विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मांग की कि हादसे के पीड़ितों को सरकार से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर इस संबंध में बात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. राजपाल धीमान, ब्रजेश शर्मा, अनुज धीमान, मोहन विश्वकर्मा, बाबूराम धीमान, मनोज धीमान, हर्ष कुमार धीमान, मालचंद धीमान, मनोज धीमान, रामपाल सिंह, सुशील धीमान, तेलूराम विश्वकर्मा, जनेश्वर प्रसाद