समिति जांचेेगी 50 लाख से ज्यादा के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता
सहारनपुर। शासन की प्राथमिकता वाले और 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच तकनीकी समिति से कराई जाए। यह बात मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने शुक्रवार को कही।
उन्होंने मंडल के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रशासनिक, वित्तीय एवं तकनीकी अधिकारियों की टीम से कराई जाए। कार्य की लागत की जांच के लिए अलग से जांच टीम बनाई जाए। यह टीम सार्वजनिक भवनों, प्राइमरी पाठशालाओं, जूनियर हाई स्कूल, इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों, सरकारी अस्पताल, सामुदायिक एवं प्राईमरी स्वास्थ्य केन्द्रों आदि कि जांच करेगी। जर्जर भवन में संचालित कार्यालय को वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित कराया जाए।