फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, शिमला से अधिक ठंडा रहा सहारनपुर

Tue, 30 Dec 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कोहरे की सफेद चादर से ढका सहारनपुर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी ने जनपद में पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को सहारनपुर शिमला से भी ठंडा रहा। अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में सोमवार सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन

जनपद में दो दिन से सर्दी चरम पर है। रविवार की रात से ही घना कोहरा आना शुरू हो गया था, जिसकी वजह से दृश्यता दस मीटर या उससे भी कम हो गई। सोमवार की सुबह घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहा। दृश्यता 20 से 30 मीटर तक रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान तो पांच डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और वह 13.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
उधर, शिमला के सोमवार के तापमान की बात करें तो वह 16.8 डिग्री रहा। यानी सहारनपुर से 5.8 डिग्री अधिक। इससे साबित होता है कि सहारनपुर शिमला से भी अधिक ठंडा रहा। बीते पांच साल के 29 दिसंबर के तापमान पर नजर डालें तो इस बार पांच साल का रिकॉर्ड टूटा है। 2020 में न्यूनतम तापमान तीन और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। उसके बाद 2021 से लेकर 2024 तक न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री या उससे अधिक ही रहा है।
विज्ञापन


एक जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
कोहरे और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी बोर्ड के कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों को एक जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि इन दिनों में 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने प्रधानाचार्यों को आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। हालांकि इसके बावजूद जनपद में कई स्कूल सोमवार को भी खुले रहे, जिन्होंने छोटी कक्षाओं के बच्चों को बुला रखा था।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का 29 दिसंबर का तापमान
शहर का नामन्यूनतम-अधिकतम
सहारनपुर-0511
शिमला-6.5-16.8
मसूरी0413

जनपद का बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
29 दिसंबर-05-11
28 दिसंबर-05-13.5

27 दिसंबर-10-17.4

26 दिसंबर-10-17

25 दिसंबर-10-15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें