फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मोहंड मार्ग बंद होने से आधा दर्जन गांवों के बाशिंदे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्यार्थियों और काम के लिए जाने वालों को नहीं मिल रहे वाहन
विज्ञापन

-भाजपा नेताओं ने डीएम से की मार्ग पर बसों के संचालन की मांग
फोटो-10संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड शुरू होने से मोहंड मार्ग बंद कर दिया है। इससे आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें आवागमन के साधन तो मिल ही नहीं रहे हैं, साथ ही मोहंड में कारोबार भी ठप हो गया है। इस मार्ग को खोलने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने डीएम से भेंट कर प्रभावितों की पीड़ा से उन्हें अवगत कराया।


देहरादून जाने वाले पुराने शिवालिक पहाड़ियों वाले मार्ग पर मलबा और पेड़ आने के बाद करीब बीस दिन पहले इसे बंद करके एलिवेटेड रोड खोल दी गई थी। उसके बाद से इस मार्ग पर गणेशपुर से आगे वाहनों का संचालन बिल्कुल बंद हो गया है। इसके चलते मोहंड, सोढ़ीनगर, शाहजहांपुर, पेलियो, चांडीघेर, बारूगढ़, कालूवाला और कोठड़ी के ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। देहरादून और बिहारीगढ़ सहित सहारनपुर, रुड़की के विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही रोजगार के लिए रोज बाहर जाने वालों को दिक्कत हो रही है। गणेशपुर तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कभी रात के वक्त भी गुलजार रहने वाली मोहंड की मार्केट अब दिन में भी वीरान पड़ी है। काम न होने के कारण ज्यादातर होटल, ढाबे और चाय की दुकानें बंद हो गई हैं। लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र कश्यप, डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेंद्र राणा, अजीत राणा और गणेशपुर के प्रधान चरण सिंह आदि ने डीएम मनीष बंसल से भेंट की। उन्होंने इस मार्ग को खोलते हुए इस पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें