फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज देवबंद में आएंगे मुख्यमंत्री, करेंगे परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Thu, 07 May 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार (आज) को देवबंद में आएंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासनिक अमला बुधवार को दिनभर जुटा रहा। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने जनसभा स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री 2:30 बजे तक जिले में करीब 2400 करोड़ की करीब 350 विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

देवबंद से करीब चार किमी दूर जड़ौदा जट्टा में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर करीब 10 हजार लोगों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। उसके पास सिल्वर पैराडाइज के मैदान में हेलीपैड बनाया गया है। पिछले गेट से रास्ता बनाकर मुख्यमंत्री को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनसभा स्थल पर लाया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री का विमान दोपहर 1:10 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से 1.25 बजे देवबंद के सिल्वर पैराडाइज के मैदान पर पहुंचेंगे। इसके बाद 1.30 बजे जड़ौदा जट्ट में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। यहीं पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें