फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुलाधिपति ने 90 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 25,456 को उपाधियां दीं

Sun, 21 Sep 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जनमंच में आयोजित दीक्षांत समारोह में छात्रा को डिग्री प्रदान करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : mathura
विज्ञापन
सहारनपुर। कुलाधिपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक और उपाधि पाने वालों में 66 फीसदी से अधिक संख्या छात्राओं की है। इससे स्पष्ट है कि छात्राओं की प्रगति संतोषजनक और प्रेरणादायी है। वह शनिवार को जनमंच सभागार में आयोजित मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थीं। शिक्षा के साथ-साथ उनका फोकस महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहा।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में कुल 25,456 उपाधियों को राज्यपाल द्वारा लैपटॉप के माध्यम से डिजिलॉकर में अपलोड किया गया। इनमें 16,865 छात्राएं और 8,591 छात्र शामिल हैं। इसी प्रकार 90 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए गए। इनमें छह कुलाधिपति स्वर्ण पदक रहे। कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने वाले छह विद्यार्थियों में चार छात्राएं और दो छात्र शामिल रहे।
बाकी 80 कुलपति स्वर्ण पदक पाने वालों में भी 59 पदक छात्राओं और 21 पदक छात्रों के हिस्से में आए। कुलाधिपति ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी प्रगति तभी संभव है, जब शिक्षा सबके लिए उपलब्ध हो। छात्राओं का प्रदर्शन बताता है कि यह समाज की प्रगति में योगदान देगा।
विज्ञापन

भाषण देने के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुति और पर्यावरण पर आधारित प्रस्तुति में भी शत-प्रतिशत छात्राएं होने का भी जिक्र उन्होंने अपने भाषण में किया। इसके बाद उन्होंने प्रस्तुति देने वाली सभी छात्राओं को चॉकलेट देते हुए उनसे दुलार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें