फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर पर लगे कैमरे से मरीज की हालत जान सकेंगे

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में डोर कैमरे को देखते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बृहस्पतिवार शाम राजकीय मेडिकल कालेज में बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने कालेज में मरीजों के उपचार की स्थिति, उनके सामने आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड के बाहर लगाए गए डोर कैमरे सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह को बताया गया कि कोविड वार्ड के बाहर लगे डोर कैमरे से अंदर भर्ती मरीज के बारे में आसानी से जानकारी ली जा सकेगी। इस कैमरे के माध्यम से भर्ती मरीज का चित्र भी नजर आएगा। डीएम ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों के उपचार से लेकर संदिग्ध रोगियों की निगरानी में अधिक सतर्कता बरतनी होगी। कोविड अस्पताल की टीम की ओर से दावा किया गया कि अभी तक यहां आने वाले मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें