फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटकाया, भाई ने बताई पूरी कहानी

Sat, 24 Jan 2026 07:54 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के देवबंद में पेड़ से लटके मिले युवती रवीना के शव की गुत्थी उलझ गई है। मृतका के भाई ने रवीना की हत्या कर उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पड़ोस के एक युवक पर ऐसा करने का आरोप लगाया है। रवीना दो भाईयों की इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
मृतका रवीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देवबंद में जिस पेड़ पर रवीना का शव मिला 16 घंटे पहले परिजन उसकी तलाश में उस स्थान पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय पेड़ पर शव नहीं था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शनिवार सुबह ही शव को वहां पर लटकाया गया है। यह आरोप मृतका के भाई रितेश कुमार ने लगाया। आरोप है कि आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया।

विज्ञापन





 

Trending Videos
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
जिस पेड़ पर लटका मिला शव, एक दिन पहले नहीं था कुछ

रितेश कुमार ने बताया कि रवीना 22 जनवरी शाम चार बजे घर से लापता हुई थी। शुक्रवार देर शाम वह तलाश करते हुए इस स्थान पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय पेड़ पर शव नहीं था। सवेरे वापस यहां पहुंचे तो शव पेड़ पर लटका मिला। पेड़ पर जहां फंदे बांधा गया वहां भी काफी मिट्टी लगी हुई थी। इससे साफ है कि बहन की हत्या कर शव को यहां लाकर लटकाया गया। जमीन से चार फीट ऊपर रवीना के पैर थे। ऊंचे पेड़ पर चढ़कर वह आत्महत्या नहीं कर सकती। 


पड़ोसी युवक पर आरोप

आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक ने अपने साथी की मदद से शव को पेड़ पर लटका दिया। रवीना बहुत ही खुशमिजाज थी और कोर्स पूरा करने के बाद वह बेहद खुश थी। इसके बाद उसने रेलवे रोड स्थित एक चिकित्सक के यहां प्रैक्टिस शुरू कर दी। प्रतिदिन वह देवबंद से आना जाना करती थी।


एक भाई से बड़ी दूसरे से छोटी थी रवीना

मृतका रवीना के तहेरे भाई रवीश कुमार ने बताया कि चाचा प्लंबर हैं और उनके पास करीब चार बीघा कृषि भूमि भी है, जिस पर वह खेती करते हैं। परिवार में माता पिता और तीन बच्चे रवीना, रितेश और रोबिन है। रवीना दूसरे नंबर की थी। छोटा भाई रितेश गुरुग्राम और बड़ा भाई रोबिन हरिद्वार में एक कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें