फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 27 Sep 2025 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। कस्बे के दिल्ली रोड पर शुक्रवार को मोहल्ला इकराम निवासी जॉनी (30) का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर सीओ नकुड़ अशोक सिसोदिया ने पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन



कस्बे के दिल्ली रोड पर शुक्रवार शाम चार बजे आम के बाग के पास महिला घास काट रही थी। महिला ने युवक को पेड़ से लटका देखा। तभी उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। युवक की पहचान कस्बे के मोहल्ला इकराम निवासी जॉनी के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि जॉनी रात के वक्त घर से निकला था लेकिन नहीं लौटा। उन्होंने उसकी तलाश भी की पर पता नहीं चल सका। वह अक्सर घर से काफी-काफी देर तक गायब रहता था। ऐसे में उन्होंने पुलिस को भी खबर नहीं की। जॉनी मजदूरी का कार्य करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने भी किसी से कोई रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। सही वजह रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें