फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोला फेंक सीनियर वर्ग में कृष्णा और रौवी रहीं प्रथम

Sat, 27 Sep 2025 08:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। जनता इंटर कॉलेज आकू में चल रही 56वीं मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद के बीस कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग गोला फेंक व हैमर थ्रो में कृष्णा, लंबी कूद व ऊंची कूद में वंश कुमार, विभिन्न दूरी की दौड़ में मोहम्मद समीर, सुजीत पारस, अमित कुमार, राज कुमार, लवकुश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की गोला फेंक व हैमर थ्रो में रौवी, लंबी कूद में पायल, ऊंची कूद में श्रुति, विभिन्न दूरी की दौड़ में वंशिका, पायल, साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर में बालक वर्ग गोला फेंक में हर्ष कुमार, लंबी कूद में आर्यन, ऊंची कूद में यश कुमार, विभिन्न दूरी की दौड़ में रोहन, अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बालिका वर्ग हैमर थ्रो व ऊंची कूद में पायल, विभिन्न दूरी की दौड़ में मंजीता, रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर में बालक वर्ग में गोला फेंक में हर्ष, ऊंची कूद में ऋषभ, लंबी कूद में आयुष, विभिन्न दूरी की दौड़ में शिव कुमार, जतिन, दिपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में ऊंची कूद में यशिका, लंबी कूद में दीपू, विभिन्न दूरी की दौड़ में राधिका, साक्षी, राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयोजक प्रधानाचार्य महकार सिंह अहलावत, क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव धर्मवीर सिंह, विमल सिंह, विजेंद्र सिंह, कोमन सिंह, रविंद्र राम, राकेश कुमार, कर्णवीर सिंह, विमल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें