फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आजाद समाज पार्टी कांशीराम निकालेगी सत्ता परिवर्तन यात्रा

Wed, 03 Jun 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी कांशीराम उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है। पार्टी की ओर से नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के पोस्टर लगी नीले रंग की मिनी बसें जनता के बीच जाएंगी।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारी लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। इसके लिए पार्टी ने एजेंडा भी तैयार किया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य सिर्फ चुनाव प्रचार नहीं, बल्कि समाज के उन वर्गों को जोड़ना है, जो खुद को राजनीति और व्यवस्था में उपेक्षित महसूस करते हैं। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी प्रत्येक जनपद में गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद करेगी और उन्हें पार्टी की नीतियों की जानकारी देगी।
विज्ञापन

यात्रा के माध्यम से यह संदेश देगी पार्टी
- सत्ता सिर्फ कुछ लोगों के हाथ में न रहे, बल्कि गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी, मजदूर, किसान और युवाओं की भी भागीदारी हो।

- संविधान, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को केंद्र में लाया जाए।

- समाज में जाति और डर की राजनीति के बजाय बराबरी और सम्मान की राजनीति हो।

- युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना।

-बहुजन समाज को एकजुट करके राजनीतिक ताकत देना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें