फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हमलावरों ने हेल्पर हुसनैन को छह गोली मारीं थीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, नागल। पंचकुला-देहरादून हाईवे पर हुए दोहरे हत्याकांड में दोनों मृतकों को 10 गोली मारी गई थी। हमलावरों ने हेल्पर हुसनैन को छह गोली मारीं थीं। एक गोली चेहरे पर, तीन छाती और दो कंधे के पास मारी गईं। ट्रक चालक शोएब पर भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं।
विज्ञापन

एक गोली उसके सीने पर सटाकर मारी गई और बाकी तीन गोलियां कान के पीछे, कंधे और मुंह पर मारी गईं थीं।
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने दोनों के शरीर से 10 गोली निकाली है। जिस तरीके से दोनों के शरीर के ऐसे हिस्सों पर गोली मारी गई इसमें जान बचना मुश्किल है उससे साफ है कि हमलावरों में आक्रोशित थे, जो नहीं चाहते थे कि किसी भी हालत में चालक या हेल्पर की जान बचे।
रविवार को पुलिस ने कुछ सीसीटीवी भी जुटाई है, जिसके आधार पर कुछ संदिग्ध गाड़ियों को भी ट्रेस किया जा रहा है। वहीं, शोएब के परिजनों की तरफ से दूसरे दिन भी तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें