सहारनपुर। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। हाई अलर्ट जारी है। जिले में खुफिया एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है। मंगलवार को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आदिल के तीन करीबियों को एटीएस ने उठाया है, जिनसे गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
चार दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिले में छापा मारकर डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। उसका आतंकी कनेक्शन निकला। मंगलवार सुबह एटीएस ने जिले में छापा मारा। आदिल अहमद के करीबी बताए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें एक देवबंद और दो शहर के अलग-अलग जगहों से हैं। उनका आदिल से गहरा संबंध होना बताया जा रहा है।
एटीएस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एटीएस ने स्थानीय पुलिस को भी इस बारे में कुछ भी भनक तक नहीं लगने दी गई। जांच एजेंसियां भी डॉ. आदिल द्वारा निजी अस्पताल में नौकरी करने, स्थानीय परिचित तैयार करने और घुसपैठ की रणनीति बनाने की संभावना को गंभीरता से देख रही है।