फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिना अनुमति निर्माण पर बढ़ी जुर्माने की राशि

Wed, 18 Jun 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सर्किट हाउस में विकास प्रा​धिकरण बोर्ड की बैठक लेते कमिश्नर अटल कुमार राय
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्किट हाउस सभागार में सहारनपुर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई। कई अहम प्रस्तावों को सहमति दी गई। 250 करोड़ की लागत से बन रही नई टाउनशिप का नाम मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना रखने पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही एसडीए के विकास क्षेत्र में शमन शुल्क दर में बढ़ोतरी को बोर्ड ने मंजूरी दी।
विज्ञापन

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास का खाका खींचा गया। नई टाउनशिप के लिए शासन ने 150 करोड़ रुपये का बजट रखा था, जिसमें 75 करोड़ रुपये विभाग को मिल चुके हैं। इसके अलावा शासन की शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत राष्ट्रीयकृत बैंक से 100 करोड़ रुपये की धनराशि का ऋण लेने की स्वीकृति प्रदान की गई। सदस्यों ने कहा कि वर्ष 2023-24 में पूरे वर्ष का कॉस्ट इंडेक्स 348 था। जो 2024-25 में बढ़कर 3643 हो गया है। ऐसे में दो वर्षों में कास्ट इंडेक्स में 4.31 फीसदी की वृद्धि हुई है। सदस्यों ने इसी अनुपात में आवासीय, व्यवसायिक, कार्यालय औद्योगिक क्रियाकलापों के लिए शमन शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा।
बैठक में बिना अनुमति निर्माण करने पर 100 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर 24.50 रुपये प्रति वर्गमीटर शमन शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया। व्यावसायिक उपयोग पर आवासीय का दो गुणा और भूमि पर कार्यालय उपयोग पर आवासीय का डेढ़ गुना शमन शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया। इसी तरह भूमि के औद्योगिक उपयोग पर आवासीय शुल्क का 0.40 गुणा शमन शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए उसे पास कर दिया। इसके साथ ही अन्य शमन शुल्क में भी वृद्धि के प्रस्ताव को पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जोनल डेवलपमेंट प्लान को तैयार करने के प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जताई। इसके अलावा भारत सरकार की स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 की गाइड लाइन के मुताबिक सुधार कार्यों को लागू करने पर सहमति बनी। बैठक में मंडलायुक्त अटल कुमार राय, जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त शिपि गिरि, एसडीए के उपाध्यक्ष संतोष राय, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार समेत आदि मौजूद रहे। बता दें, कि चुन्हेटी के पास प्राधिकरण नई टाउनशिप विकसित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें