फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 18 Jun 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पिंकी का फाइल फोटो
विज्ञापन
चिलकाना। गांव अब्दुल्लापुर अहाडी में पिंकी (36) पत्नी विशाल मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मृतका के कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन

चिलकाना थाना के गांव अब्दुल्लापुर अहाडी निवासी विशाल उर्फ जोनी पुत्र जगपाल की शादी थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव बड़कला निवासी सुलेख चंद सैनी की पुत्री पिंकी के साथ 10 दिसंबर 2018 को हुई थी। शादी के बाद पिंकी को कोई संतान नहीं हुई थी। मंगलवार को विशाल मंडी में काम करने के लिए गया हुआ था, जबकि विशाल का पिता खेत में गया हुआ था। विशाल ने बताया कि देर शाम जब वह घर लौटा तो पिंकी फंदे से लटकी थी।
पिंकी की मौत की जानकारी जब मायके पक्ष को लगी तो उन्होंने डॉयल 112 पर जानकारी दी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे चिलकाना थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी ने शव को कब्जे में लिया। फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें