फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने रोकी हिंयुवा की तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
चिलकाना में हिंदू युवा वाहिनी की सभा को संबोधित करते डॉ योगेंद्र राणा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना(सहारनपुर)। जिला प्रशासन ने हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) को चिलकाना में तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। तिरंगा यात्रा के स्थान पर वाहिनी ने बाला सुंदरी देवी मंदिर में बैठक कर एनआरसी को देश हित में बताया।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे में हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी। तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से कस्बे में होते हुए पुणे बस स्टैंड पर आनी थी शुक्रवार की रात में एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने कस्बे में निकलने वाली तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं दी। तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया तथा उन्होंने रात में ही थाने में जाकर थाना प्रभारी से बात की। रात्रि में ही सीओ सदर रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर भी थाने पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बात की तथा उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। शनिवार दोपहर बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता चिलकाना पहुंचे और मंदिर प्रांगण में बैठक की
इसमें हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष और मेरठ सहारनपुर मंडल के प्रभारी डॉ. योगेंद्र राणा ने कहा कि हम सभी को साथ लेकर चलने का काम करते हैं। देश में एकता एवं भाईचारा कायम रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि एनआरसी किसी के भी खिलाफ नहीं है, जो लोग एनआरसी को नहीं मानते थे। वह पहले ही देश छोड़कर चले गए। अब इस पर बवाल करना किसी भी तरह उचित नहीं है। विभाग प्रभारी मानवेंद्र चौहान और जिला संयोजक नरेंद्र बालियान ने कहा कि सरकार ने कश्मीर से 370 धारा हटाकर तथा एनआरसी लागू करके एक जनहित का कार्य किया है। जिला सह संयोजक डा कुलदीप चौधरी, जिला प्रभारी अजय कुमार, जॉनी सैनी, कान्हा राणा ब्लॉक प्रभारी अंकित राणा, मनदीप सिंह, बादल राणा, सहदेव राणा जितेंद्र कुमार एडवोकेट, मेजर सिंह, रवि कालरा, पवन सेन, बसंत सैनी रमेश कश्यप मोंटू जैन, विनय गुप्ता सुधीर सैनी हरि ओम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें