फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: झूठे साक्ष्यों से फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने झूठे साक्ष्य गढ़कर गोवध में फंसाने की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विपक्षियों और दरोगा को फंसाने के लिए गोदाम में बछड़ा मारकर डालने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी निवासी पीड़ित अरशद ने 17 अप्रैल को तहरीर देकर बताया था कि मुर्शीद और उसके दो भाइयों ने उसे झूठे गोवध केस में फंसाने के लिए साजिश रची। इस मामले में कोतवाली मंडी पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी।
बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी मुर्शीद निवासी मोहल्ला नदीम कॉलोनी को न्यू मोहल्ला दरबारा शेखपुरा कदीम से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी मुर्शीद ने बताया कि उसने अरशद को एक मरे हुए प्रतिबंधित पशु के बछड़े की व्यवस्था करने को कहा था।
विज्ञापन

इसके लिए 10 हजार रुपये देने की बात भी कही थी। योजना थी कि वह शव को कमेला काॅलोनी स्थित सनव्वर के गोदाम में डाल देगा, ताकि उसे गोवध के मामले में जेल भेजा जा सके। इसके साथ ही उसने चौकी निर्यात निगम के दरोगा अश्वनी कुमार को भी फंसाने की साजिश रची थी, जिन्होंने पहले मुर्शीद के दामाद को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें