फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार चोरी के दो आरोपी मुठभेड़ के दौरान दबोचे

विज्ञापन
फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए तार चोर और बरामद सामान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान सोलर प्लांट में चोरी के दो आरोपी माल समेत धर दबोचे। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे फतेहपुर पुलिस ने गश्त के दौरान जीवाला मोड़ पर बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भाग खड़े हुए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए हिमांशु सैनी पुत्र गिरवर सैनी गांव खेलड़ी साल्हापुर थाना गंगनहर, अशरफ उर्फ कल्लू पुत्र अख्तर निवासी चुड़ियाला थाना भगवानपुर हरिद्वार के समीप से सोलर प्लांट बेहड़ा कलां से दो दिन पूर्व चोरी किया दो हजार मीटर केबल, तमंचा, दो कारतूस, छुरा, बिना नंबर की बाइक बरामद की। पकड़े गए दोनों चोरों पर पूर्व में तीन मुकदमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। एसओ ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया। मुठभेड़ करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अतिरिक्त एसआई सतेंद्र सिंह, संजीव त्यागी, सुनील वर्मा, कांस्टेबल दिनेश, गौरव, अमरजीत, विनित, सुनील शामिल रहे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वे तार को भगवानपुर क्षेत्र में बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें