फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब कारोबारियों पर हो गैंगस्टर एवं एनएसए की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने मंडल के सभी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवैध शराब के कारोबारियों पर गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक से इस आशय का प्रमाण पत्र लिया जाए कि उनके क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब का उत्पादन और बिक्री नहीं हो रही है। अधिकारी होटल, सड़क के किनारों के ढाबों की नियमित जांच करें। अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों पर भी नजर रखें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने रविवार को इस आशय के आदेश मंडल के सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जारी किए। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करें। अवैध शराब के संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल, संग्रह अमीन, ग्राम स्तरीय कर्मी और चौकीदार से सूचना एकत्र करें। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों पर निगरानी रखें। होली, पंचायत चुनाव को देखकर अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लगे माफिया की संपत्ति जब्त करें और उन्हें गैंगस्टर एवं एनएसए में निरुरूद्ध किया जाए। संदिग्ध शराब मिलनेे पर ठेकों को तत्काल निरस्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें