फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन बच्चों व पत्नी की हत्या का आरोपी जेल में कर रहा पढ़ाई

Fri, 13 Jun 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह के गांव सांगाठेड़ा में तीन बच्चों व पत्नी की हत्या का आरोपी बंदी योगेश रोहिला जेल में पढ़ाई कर रहा है। उसे पढ़ने के लिए लाइब्रेरी से किताबें दी जा रही हैं। इसके साथ ही पूजा-पाठ भी कर रहा है। लगातार काउंसलिंग चल रही है। अभी तक कोई काम आवंटित नहीं किया है।
विज्ञापन

22 मार्च को सांगाठेड़ा गांव में योगेश रोहिला ने पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटों देवांश व शिवांश को गोली मार दी थी। तीन बच्चों की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि पत्नी ने घटना के तीसरे दिन चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी योगेश रोहिला को जेल भेज दिया था। जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले योगेश की जेल के अंदर बैचेनी में रात कट रही है। जेल प्रशासन उस पर 24 घंटे निगरानी रखने के साथ ही उसकी काउंसलिंग भी करा रहा है।
उसकी हर गतिविधियों पर नजर है। अब उसे लाइब्रेरी की किताबें पढ़ने के लिए दी जा रही है। हर दिन किताबें पढ़ता है। इसके साथ ही पूजा भी ध्यान रख रहा है। कई बार दिल्ली से उसकी बहन भी मिलने आ चुकी है। उधर, जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि बंदी योगेश को पढ़ने के लिए किताबें दी गई है। काम का आवंटन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें