फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बिशंभर सिंह गुट ने लहराया परचम

Sun, 17 Dec 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में विजयी उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतपेटियां खुलीं और एक बार फिर ठाकुर बिशंभर सिंह गुट ने सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में अपना परचम लहराया। एसोसिएशन के 11 पदों में से 8 पदों पर ठाकुर बिशंभर सिंह गुट के प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन


इस गुट के अरविंद शर्मा अध्यक्ष बने। जबकि महासचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत सभी महत्वपूर्ण पद अपने कब्जे में कर लिए। शेष तीन पदों पर प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

शनिवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। ठाकुर बिशंभर सिंह गुट के प्रत्याशियों ने पहले बूथ की मतपेटी से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी। फिर यह बढ़त कम नहीं हुई। मतगणना पूरी होने के बाद 11 में से आठ सीटों पर ठाकुर बिशंभर सिंह गुट का कब्जा हो गया। अध्यक्ष पद के लिए इस गुट की ओर से उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के अशोक पोषवाल को 111 वोटों से शिकस्त दी। महासचिव पद पर स्वराज सिंह ने अधिवक्ता एकता मंच के जयवीर पुंडीर को 74 मतों से हराया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार माहेश्वरी ने प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के सतीश त्यागी को 134 मतों से मात दी। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार ने प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के अखिलेश शर्मा को 32 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर निशांत त्यागी ने सबसे ज्यादा 724 मत प्राप्त किए। 

उन्होंने प्रगतिशील अधिवक्ता मंच उपदेश अग्रवाल को 353 वोटों से हराया। सहसचिव के दो पदों पर ठाकुर बिशंभर सिंह गुट के शक्ति सिंह सैनी और शबाना बारी ने कब्जा किया। सीनियर गवर्निंग कौंसिल के दो पदों पर ठाकुर बिशंभर सिंह गुट के मुनीष कुमार शर्मा तथा प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के दलजीत सिंह कोचर ने जीत हासिल की। जबकि जूनियर गवर्निंग कौंसिल के दोनों पदों पर प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के पंकज शर्मा और आयशा हाशमी ने कब्जा किया।

अध्यक्ष पद के लिए वोट मिले
अरविंद शर्मा (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट) 639
अशोक कुमार पोसवाल (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) 528
रामपाल शर्मा (अधिवक्ता एकता मंच) 92

महासचिव पद के लिए
स्वराज सिंह (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट) 471
जीशान अजीम (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) 381
जयवीर सिंह पुंडीर (अधिवक्ता एकता मंच) 397

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 
अनिल कुमार माहेश्वरी (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट) 563 
सतीश त्यागी (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) 429
प्रमोद कुमार (अधिवक्ता एकता मंच) 221

किस को कितने वोट मिले

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए
अमित कुमार (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट) 430
अखिलेश शर्मा (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) 398
जरीन (अधिवक्ता एकता मंच) 370

सहसचिव पद के लिए
शबाना बारी (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट) 492
शक्ति सिंह सैनी (ठाकुर विशंभर सिंह गुट) 446
अजय कुमार (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) 371
पारुल सिंघल (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) 426 
बेबी बीना सिंह (अधिवक्ता एकता मंच) 335
जोगिंदर सिंह (अधिवक्ता एकता मंच) 161

कोषाध्यक्ष पद के लिए
निशांत त्यागी (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट) 724
उपदेश अग्रवाल (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) 371
रविदत्त शर्मा (अधिवक्ता एकता मंच) 118
वरिष्ठ गवर्निंग कौंसिल सदस्य के लिए
मुनीश शर्मा (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट) 514
दलजीत सिंह कोचर (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) 469
राम स्वरूप भास्कर (ठाकुर विशंभर सिंह गुट) 381
जय भगवान कन्नौजिया (अधिवक्ता एकता मंच) 101
रविन्द्र कुमार सिंघल (अधिवक्ता एकता मंच) 287कनिष्ठ गवर्निंग कौंसिल पद के लिए
पंकज शर्मा (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) 543
आयशा हाशमी (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) 525
सचिन सलूजा (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट) 395
विवेक कौशिक (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट) 504
राहुल देव वर्मा (अधिवक्ता एकता मंच) 116

यह बनी नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष अरविंद शर्मा (ठाकुर िबशंभर सिंह गुट), महासचिव स्वराज सिंह (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट), कोषाध्यक्ष निशांत त्यागी (ठाकुर िबशंभर सिंह गुट), वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार माहेश्वरी (ठाकुर िबशंभर सिंह गुट), कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार (ठाकुर विशंभर सिंह गुट), सहसचिव शबाना बारी (ठाकुर िबशंभर सिंह गुट) तथा शक्ति सिंह सैनी (ठाकुर सिंह गुट), वरिष्ठ गवर्निंग कौंसिल सदस्य मुनीश शर्मा (ठाकुर िबशंभर सिंह गुट) तथा दलजीत सिंह कोचर (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच), कनिष्ठ गवर्निंग कौंसिल सदस्य पंकज शर्मा (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच) तथा आयशा हाशमी (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें