फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार का इनामी बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों में शामिल दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोच लिया। आरोपी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर भरत वाटिका कॉलोनी से टॉप-10 अपराधी और दस हजार रुपये के इनामी बदमाश वसीम उर्फ माडल निवासी नई बस्ती खानआलमपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाने में आरोपी के खिलाफ गोवध, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस, मारपीट और बलवा करने के मामले दर्ज हैं। सीओ का कहना है कि कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
टॉप-10 बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने भी एक टॉप-10 बदमाश को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव घुन्ना के मोड़ पर पुलिस ने अब्दुल वहाब उर्फ लोटन निवासी गांव घानाखंडी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ। आरोपी एक मामले में वांछित चल रहा था। इसके अलावा भी आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब्दुल वहाब ने गांव नगराजपुर के जंगल में गोकशी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें