फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डंपर की टक्कर से टेंपो पलटा, एक की मौत

Sat, 03 Oct 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड पर हलालपुर के पास शुक्रवार को डंपर की टक्कर लगने से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार नूर मोहम्मद (35) की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को टेंपो सहारनपुर से सवारियां लेकर चिलकाना की ओर जा रहा था। डंपर चिलकाना की तरफ से आ रहा था। टेंपो में चालक समेत करीब पांच से छह लोग सवार थे। हलालपुर के पास सामने से आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद टेंपो में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने टेंपो से सवारियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नूर मोहम्मद निवासी एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर को मृत घोषित कर दिया। घायल फारुख निवासी रसूलपुर गंगोह को जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सीओ द्वितीय विकास कुमार चौहान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें