सहारनपुर। कोहरे और शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान में छह और न्यूनतम .7 डिग्री गिर गया। न्यूनतम तापमान शनिवार को 9.5 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री से गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से रविवार सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
36 घंटे की बूंदाबांदी और बारिश के बाद शनिवार की रात मौसम खुला गया था। सुबह तीन बजे तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद कोहरा आना शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक कोहरा रहा, जिसमें दृश्यता 100 मीटर तक रही। नौ बजे के बाद कोहरा छट गया, लेकिन दिन भर बादल छाए रहने और शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट रही। सर्दी के कारण बाजारों में ग्राहक भी कम पहुंचे। अ तापमान का यह स्तर इस सीजन का सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को बादल छटने और धूप निकलने की संभावना जताई है। मंगलवार से जनपद में कई दिन तक कोहरा छाए रहने का अनुमान है।