फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मछली पकड़ने गया किशोर यमुना में डूबा, बचाया

Fri, 26 Sep 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

गंगोह के दौलतपुर घाट पर मछली पकड़ते समय किशोर अंकित यमुना में डूब गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह। गांव दौलतपुर घाट पर मछली पकड़ते समय एक किशोर यमुना में डूब गया। आस पास मौजूद ग्रामीणों ने तैरकर उसे पकड़ा और किनारे ले आए। युवक को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव शकरपुर निवासी कंवरपाल और उसका भांजा अंकित (17) पुत्र सुरेंद्र मछली पकड़ने गए थे। अंकित यमुना के किनारे पर खड़ा था। तभी अचानक यमुना नदी की ढांग सरक गई और वह पानी में जा गिरा। तैरना न आने के कारण वह यमुना की तेज लहरों में बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। किशोर को डूबता देख वहां मौजूद गांव बेगी रुस्तम निवासी आंसू और याकूब नदी में कूद पड़े।
लगभग 200 मीटर दूर जाकर उन्होंने अंकित को पकड़ लिया और सुरक्षित किनारे पर ले आए। तैराकों ने उसके पेट से पानी निकालकर प्राथमिक उपचार दिया, जिससे कुछ ही देर में अंकित को होश आ गया। इस बीच हेड कांस्टेबल रवीश राणा और हेड कांस्टेबल चंद्रपाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को बुलाकर अंकित को उनके सुपुर्द किया और लोगो को यमुना किनारे जाने से बचने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें