फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑनलाइन गेम में हुई दोस्ती, संदिग्ध परिस्तिथियों में गायब हुआ किशोर

Wed, 06 Aug 2025 11:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पिता ने पुलिस को दी तहरीर, निशांक नामक व्यक्ति पर बेटे को गायब करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। लबकरी गांव निवासी प्रमोद का बेटा लविश (16) संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। पीडित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान उसकी दोस्ती निशांक नामक व्यक्ति हुई और बेटा उसी के पास है, जो कानूनी कार्रवाई करने पर उसे अंजाम भुगतने का धमकी दे रहा है।
बुधवार को प्रमोद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अगस्त की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बेटा लविश घर से गायब हो गया। उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की गई तो फोन किसी निशांक नामक व्यक्ति ने उठाया और कहा कि बेटा उनका पास है और अब वह यहीं रहकर कंपनी में काम करेगा, जिसके बाद बेटे का मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद के मुताबिक बातचीत के दौरान उन्होंने निशांक का नंबर ले लिया। बाद में उससे संपर्क किया तो निशांक ने धमकी दी यदि उसकी तलाश की या कोई कानूनी कार्रवाई की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। बेटे के गायब होने के बाद से परिवार में भय है कि कहीं बेटे के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल निकालने के साथ ही मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही लविश की सकुशल बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें