फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कॉलोनियों में घुसा पानी, कॉलेज की करनी पड़ी छुट्टी

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में सर्विस रोड पर जलभराव से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। लगातार हो रही बारिश से नदियों में पानी बढ़ गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार की सुबह आठ बजे तक 107 एमएम बारिश हुई। महानगर के बीच से बहने वाली पांवधोई और ढमोला नदी का जलस्तर बढ़ने से कई कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। परिसर में पानी भरने के कारण भूतेश्वर इंटर कॉलेज की छुट्टी करनी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी, लेकिन मंगलवार रात कई घंटे तक भारी बारिश हुई। इसकी वजह से पांवधोई और ढमोला नदियों का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि किनारों को पार कर पानी आबादी में घुस गया है। पांवधोई नदी का पानी धोबीघाट पर किनारों को पार कर दोनों ओर की सड़कों पर तीन फीट तक चढ़ गया। भूतेश्वर इंटर कॉलेज में पानी भरने से छुट्टी करनी पड़ी। ढमोला नदी का पानी जेल चुंगी स्थित दरियाई शिव मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति तक पानी पहुंच गया। यहां कई घरों में भी पानी घुसा है। इसी प्रकार न्यू कपिल विहार और गंगापुरम कॉलोनियों में भी पानी घरों में घुस गया है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और सीओ ने पांवधोई और ढमोला नदी की तटीय कॉलोनियों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

रामपुर मनिहारान में सर्विस रोड पर जलभराव से गुजरते वाहन चालक। संवाद

रामपुर मनिहारान में सर्विस रोड पर जलभराव से गुजरते वाहन चालक। संवाद

रामपुर मनिहारान में सर्विस रोड पर जलभराव से गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें