हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत
नानौता। बाग की झंगाई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे परिजन गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों बिना कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ लेकर चले गए।
शेखजादगान मोहल्ला निवासी लाल्ला पहलवान ने ठसका गांव निवासी बाबू का आम का बाग ठेके पर ले रखा है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे लाल्ला पहलवान का 17 वर्षीय भांजा फहीद पुत्र जाहिर अहमद निवासी मोहल्ला शेखजादगान आम के बाग में पेड़ों टहनियों की झंगाई कर रहा था। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह गभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी नानौता ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फहीद को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शोबीर नागर ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।