छुटमलपुर। गांव के ही दो युवकों द्वारा किशोरी काे खेत में ले जा कर दुष्कर्म किया गया। परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को तलाश कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा में दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो सितंबर को गांव के ही दो युवकों पर अपनी 15 साल की बेटी को बहला फुसला कर अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि एक सितंबर की देर शाम गांव निवासी चिंटू और सचिन सैनी उसकी बेटी को ले गए थे। वह रात भर बेटी को तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद वह थक कर थाने पहुंचे और पुलिस से बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई।
एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर किशोरी की तलाश के लिए लगाई गई। पुलिस ने किशोरी को तलाश करते हुए दोनों आरोपियों को सुंदरपुर अंडरपास के नीचे से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में थे। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। किशोरी के ब्यान के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।
छात्राओं पर टिप्पणी करने वाला पकड़ा
फतेहपुर पुलिस ने तनवीर निवासी गंदेवड़ा को एएचपी इंटर कॉलेज के पास से आती जाती छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करते हुए पकड़ा है। सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।