फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने किशोर को कुचला, मौत

Sat, 23 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के सैनपुर गांव के समीप शुक्रवार को एक किशोर की ट्रक के नीचे कुचले जाने से दर्दनाक मौत हो गई। किशोर ट्रेक्टर पर बैठा था। ट्रक की साइड लगने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


कोहला बस्ती निवासी मुस्तफा का पुत्र सलमान (15) ट्रेक्टर-ट्राली पर बैठा था। ट्रैक्टर उसका भाई नासिर चला रहा था। उनके साथ देवबंद निवासी इरशाद व हाशिम भी थे। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटे लेने के लिए रोहाना भट्टे पर जा रहे थे।

दोपहर    करीब डेढ़ बजे जब वह सैनपुर गांव से कुछ आगे पहुंचे तो उनके पीछे तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रेक्टर में साइड मार दी। जिसमें ट्रेक्टर पर बैठा सलमान नीचे गिर पड़ा और ट्रक के पहियों नीचे कुचले जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि नासिर, इरशाद व हाशिम मामूली रूप से घायल हुए हैं। दुघर्टना की सूचना मिलते ही कोतवाल बिजेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक ट्रक चालक फरार हो चुका था।

इसी दौरान परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में शव को सीएचसी में लाया गया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया। कोतवाल ने बताया कि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएचसी में मृतक सलमान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें