फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। गांव कादरपुर के एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गांव कादरपुर निवासी शाहबाज (17) पुत्र इमरान गांव के पास ही बाग में घास लेने के लिए गया था, जब देर रात तक भी वह नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की। रात करीब 12 बजे शाहबाज का शव गांव के पास ही बेहट निवासी हाजी अब्दुल करीम के आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। परिजन उसके शव को पेड़ से उतारकर घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गई। परिजनों ने पुलिस के समक्ष किशोर की हत्या की आशंका जताई है। उधर, पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें