फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में नहाने गया किशोर डूबा

Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नहर में शव को खोजते तैराक। - फोटो : नहर में शव को खोजते तैराक।
विज्ञापन
सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र अंबाला रोड स्थित बड़ी गंग नहर के पुल के पास साथियों के साथ नहाने गया एक किशोर नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों से किशोर की तलाश कराई। लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


देहरादून निवासी शाकिर (16) पुत्र नफीस सरसावा के गांव बीदपुर में अपनी बहन के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। मंगलवार को सुबह शाकिर अपने कुछ साथियों के साथ अंबाला रोड स्थित बड़ी गंग नहर में नहाने के लिए पहुंच गया।

बताया जाता है कि वहां मौजूद लोगों ने उससे गहरे पानी में जाने से मना भी किया। नहाते समय अचानक वह डूबने लगा, उसने चिल्लाना शुरू किया तो उसके साथी उसे बचाने के लिए आगे की ओर बढ़े, लेकिन शाकिर तेजी से साथ आगे बह गया और डूबता चला गया।
विज्ञापन


साथियों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन और  कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में शाकिर की तलाश कराई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जाल भी डलवाया गया है और मौके पर गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। 

कुतुबशेर थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि किशोर देहरादून का निवासी है, गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। नहर में पानी अधिक है, पानी बंद कराया गया है, पानी के कम होने पर ही कुछ पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें