फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के दलित आंदोलनकारी जिगनेश मेवानी का वीडियो वायरल

Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जिगनेश मेवानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में गुजरात के ऊना में मरी गाय ले जा रहे दलितों को पीटे जाने की चर्चित घटना के बाद आंदोलन चलाने वाले जिगनेश मेवानी की मंगलवार को सहारनपुर पहुंचने और यहां दलित संगठनों से मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन


बाकायदा इसका एक विडियो भी जारी हुआ है। विडियो में जिगनेश जहां भीम आर्मी का समर्थन कर रहे है वहीं वे  केंद्र और प्रदेश की सरकार के साथ ही संघ पर भी निशाना साध रहे हैं।        

वायरल हुए वीडियो में जिगनेश कह रहे हैं कि शब्बीरपुर में दलितों के घर जलाने की घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी राख से धुआं निकल रहा है। स्थिति बड़ी डरावनी है।
विज्ञापन


इसके बावजूद योगी सरकार, प्रशासन और पुलिस हरकत में नहीं हैं। दोषियों की बजाय भीम आर्मी को टारगेट किया जा रहा है। कुछ तथा कथित मीडियाकर्मी और पुलिस मिलकर भीम आर्मी को नक्सली संगठन करार देने की कोशिश कर रही है, जो गलत है।

कहा कि जब से मोदी प्रधानमंत्री और योगी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से संघियों और बीजेपी वालों के दिमाग खराब हैं, जो संविधान को तोड़ मरोड़कर मनुस्मृति को लागू  करना चाहते हैं। जिगनेश मेवानी के वीडियो पर एसएसपी सुभाषचंद्र  दुबे ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें