फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Sat, 06 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मानकमऊ चौकी क्षेत्र में शुगर मिल के पास बंद पड़ी कपड़ा मिल के सामने तेज गति से जा रहे ट्रक ने रेहड़े को अपनी चपेट में ले लिया। इससे रेहड़े पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। 

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे कुछ लोग रेहडे पर बैठकर कपड़ा मिल के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामान से लदे ट्रक ने रेहड़े को अपनी चपेट में ले लिया। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर जमा हुई भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मानकमऊ चौकी और थाना कुतुबशेर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक गिरफ्तार करने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


अस्पताल में मुदस्सिर (22) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल अरसद और मुर्सलीन को प्राथमिक उपचार दिया गया। तीनों गांव हबीबगढ़ के बताए जा रहे हैं। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक के मरने और दो के घायल होने की पुष्टि की है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें