फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़े चौराहों पर निगरानी के लिए बढ़ेंगी टीमें

विज्ञापन
घंटाघर चौक पर यातायात व्यवस्था देखने पहुंचे एसएसपी ने इस युवक को नियमों के रूप चलने की हिदायत दी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारों पर शहर की सड़क और प्रमुख बाजारों में भीड़ व यातायात को नियंत्रित करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। शहर के पांच बड़े और प्रमुख चौराहों पर भीड़ को नियंत्रित करने और हाईवे से बाजारों की ओर आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए निगरानी टीमें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए पुलिस और यातायात पुलिसकर्मियों के अलावा होमगार्ड और पीआरडी जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर आवाजाही की स्थिति देखने के लिए एसएसपी डॉ. एस चनप्पा मंगलवार को खुद ही निगरानी के लिए निकले। उन्होंने पुलिस और यातायात कर्मचारियों को आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा। व्यापारियों को त्योहारी मौसम में अतिक्रमण न करने और व्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए कहा गया।
इन चौराहों पर बढ़ाई जाएंगी टीमें
- घंटाघर चौक
- देहरादून चौक
- आंबेडकर चौक
- जिला अस्पताल चौक
- विश्वकर्मा चौक
प्रमुख बाजारों में महिला पुलिस करेगी निगरानी
- करवा चौथ, अहोई अष्टमी, दीपावली, भैया दूज से लेकर अन्य त्योहारों के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में महिला और युवतियों की भी भीड़ बढ़ रही है। इसके लिए इन बाजारों में महिला पुलिस टीमों को लगाया जाएगा ताकि असामाजिक तत्वों और मनचलों पर नजर रखी जा सके। इन टीमों को शहर के नेहरू मार्केट, शहीद गंज, कोर्ट रोड, मटिया महल, दाल मंडी पुल, सराफा बाजार, नखाशा बाजार में प्राथमिकता से तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें