फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई किट खरीद गड़बड़झाले की शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सफाई किट एवं कोविड किट खरीद में धांधली के आरोप की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम में शामिल अधिकारियों ने जिला पंचायत राज विभाग से उन गांवों की सूची ले ली है, जहां पर किट सप्लाई में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर अभी यह छानबीन की कि भुगतान मिलने के बाद भी किट मिली या नहीं।
विज्ञापन

दरअसल, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामपाल सिंह पुंडीर ने इस मामले में धांधली का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को शिकायतपत्र भेजा था, जिसमें बताया कि सफाई किट 5200 और कोविड किट 4190 रुपये की खरीदी गई हैं। एक फर्म का नाम भी बताया गया, जिसके नाम पर ग्राम पंचायतों से किट के बाबत भुगतान प्राप्त किया गया। मामले में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उपनिदेशक शरद प्रकाश श्रीवास्वत की अध्यक्षता में मनरेगा उपायुक्त अरुण कुमार उपाध्याय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर कमेटी गठित की।
टीम ने जिला पंचायत राज विभाग से उन गांवों की सूची ली, जिनमें संबंधित फर्म द्वारा किट भिजवाई गईं। इनमें जिले के बलियाखेड़ी, पुंवारका, मुजफ्फराबाद और देवबंद ब्लाक क्षेत्र के गांव शामिल हैं। जांच टीम ने इन चारों ब्लाक के गांवों में छानबीन शुरू कर दी है। वहां ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव से प्रारंभिक तौर पर यह जानने का प्रयास किया गया कि किस किस ग्राम पंचायत द्वारा सफाई किट और कोविड किट खरीदी गई और उसका कितना भुगतान किया। भुगतान करने के बाद किट पहुंची या नहीं। जांच टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच चल रही है, जांच पूरी होने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें