फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों की जांच को टीम गठित

विज्ञापन
नकुड़ नगर पालिका सभागार में बैठक लेते एसडीएम पीएस राणा व चेयरमैन शाहनवाज खान। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों की जांच को टीम गठित
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के सत्यापन हेतु लेखपालों की छह सदस्यीय टीम गठित कर लाभार्थियों के सत्यापन में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ लोगों ने योजना के तहत काफी संख्या में अपात्रों को लाभ दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसडीएम ने हंगामा कर रहे लोगों से इसकी लिखित शिकायत देने की बात कहते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को एसडीएम पीएस राणा ने पालिका सभागार में पालिका कर्मचारियों व वार्ड मेंबरों की बैठक ली। एसडीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने हेतु करीब साढ़े तीन सौ लोगों के प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों में वार्ड संख्या न होने के कारण उनके सत्यापन नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका में सभी सभासदों को अपने-अपने वार्ड के प्रार्थना पत्रों में वार्ड संख्या अंकित कराने हेतु बैठक बुलाई थी। ताकि सत्यापन में संबंधित कर्मचारी को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पात्र लोगों के सत्यापन हेतु पालिका कर्मचारियों सहित छह लेखपालों की टीम गठित की गई है तथा सत्यापन में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक के दौरान कुछ लोग भी पालिका सभागार में पहुंच गए और डूडा के कुछ कर्मचारियों व कुछ जनप्रतिनिधियों पर रिश्वत लेकर अपात्र लोगों के मकान बनवाने तथा कई-कई बार कागज जमा होने के बावजूद पात्रों को लाभ न दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। एसडीएम ने हंगामा कर रहे लोगों से लिखित में शिकायत करने की बात कही और कहा कि यदि किसी अपात्र को योजना का लाभ मिला होगा तो उसकी जांच कराकर रिकवरी कराई जाएगी। एसडीएम ने सत्यापन के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा हस्तक्षेप करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि कस्बे में अभी तक करीब सात सौ लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है। जिसमें करीब ढाई सौ मकान पूर्ण हो चुके हैं तथा पांच सौ के करीब पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें